हिंदी के साथ साथ भारतीय भाषाओ को जोडना आवश्यक है – डॉ श्री हेमचंद्र वैध

36

✒️सचिन महाजन(प्रतिनिधी वर्धा)मो:-9765486350

वर्धा(दि.14सप्टेंबर):-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र वर्धा मे १४ सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाडा का उदघाटन Virtual हिंदी कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रभाषा प्रचार समिती के सहायक मंत्री डॉ हेमचंद्रजी वैध इनकी प्रमुख उपस्थिती मे एवं जिला युवा समन्वयक श्री शिवधन शर्मा इनकी अध्यक्षता मे संपन्न हुआ|
हिंदी के साथ साथ भारतीय भाषाओ को जोडना आवश्यक है|

जब कभी देश को जोडने की आवश्यकता हुई तब तब हिंदी ने आगे बढकर अपनी भुमिका रखी| हिंदी सांस्कृतिक गतिविधीयो की गवाह है| राजाश्रय से नहीं बल्की लोकजीवन से हिंदी बढी| अनुवाद को बढावा देना अत्यंत आवश्यक है ताकी सांस्कृतिक तथा सामाजिक एकता बनी रहे| उक्त आशय के विचार डॉ हेमचंद्र वैधजी ने श्री शिवधन शर्मा इनके प्रश्नो का उत्तर देते हुए कहा|
उक्त कार्यक्रम मे पुरे जिले से युवाओं ने सहभाग लिया|