👉 नागपुर समाचार : बिजली के झटके से बालिका की मौत हो गई। इमामवाड़ा थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। रामबाग निवासी धनराज डांडेकर गणेशपेठ स्थित किसी भोजनालय में रसोइया है, जबकि पत्नी काजल गृहिणी है। उन्हें मन्नू (9), परी (3) और श्रावणी (9 माह) नामक 3 बच्चे थे। सोमवार सुबह सात बजे धनराज बाहर गया था। साढ़े आठ बजे नल आने की वजह से काजल पड़ोसी के घर में नल को लगाने के लिए पाइप लाने गई हुई थी। मन्नू अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। परी और श्रावणी खेल रही थी। अचानक श्रावणी के हाथ का खिलौना कूलर के पीछे गिर गया। खिलौना निकालने के लिए जैसे ही श्रावणी ने कूलर को हाथ लगाया, उसे जोरदार झटका लगा।

👉 काजल की बड़ी बहन सारिका ग्वालानी ने बताया कि श्रावणी को करंट लगने की बात जब तक पता चलती, तब तक बहुत देर हो गई थी। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की।

Breaking News

©️ALL RIGHT RESERVED