पुरोगमी पत्रकार संघ महाराष्ट्र का नाशिक मे 22 नवंबर को होंगा राज्य अधिवेशन

    63

    ?विदर्भ से होंगे अनेक प्रतिनिधि उपस्थित

    ✒️सय्यद शब्बीर जागीरदार(विशेष प्रतिनिधी)मो:-९६२३८९६५७४

    जिवती(दि.18नवंबर):-नाशिक के मालेगांव शहर में महाराष्ट्र पुरोगमी पत्रकार संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया है।22 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि एवं सहकार मंत्री दादासाहेब भूसे,अभिनेत्री सुमिता तोमर,पुरोगमी पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

    इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र पुरोगमी पत्रकार संघ दशा दिशा,धोरण तय किये जायेंगे।कृषि,उद्योग,लघु उद्योग,शैक्षणिक विषयोंपर मंथन किया जाएगा।एवं पत्रकारोकि सामाजिक जबाबदारी पर विशेष रूप से चर्चा की जाएंगी।पत्रकारोपर असामाजिक तत्वों द्वारा किये जाने वाले हमले,ब्लैक मेलिंग के झूठे केसेस,पत्रकारोपर हमला या धमकी देनेपर पुलिस द्वारा पत्रकार संरक्षण कानून के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही में बरती जानेवाली ढिलाई,इस विषयपर भी मंथन होनेवाला है।

    महाराष्ट्र पुरोगमी पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारोके हित में लड़ता आया है।पत्रकारों पर अगर अन्याय होता है तो सारी संघटना पीड़ित पत्रकार के साथ ताकत से खड़ी हो जाती है। पुरोगमी पत्रकार संग सारे महाराष्ट्र में अपनी जड़ें जमा चुका है।विदर्भ में भी संघटन मजबूत हो रहा है।ऐसे में 22 नवंबर को नाशिक में हो रहा राज्य स्तरीय संमेलन पुरोगमी पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी को नवसंजीवनी प्रदान कर और क्रियाशील बनाएगा ऐसी प्रतिक्रिया विदर्भ प्रदेश विभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सोनारकर ने दी है।

    इस राज्य स्तरीय संमेलन में विदर्भ अध्यक्ष नरेंद्र सोनारकर,पूर्व विदर्भ संघटक नीलेश ठाकरे,पूर्व विदर्भ कानूनी सलाहकार एड.राजेश सिंग,गडचिरोली जिल्हा अध्यक्ष कन्नाके, चन्द्रपुर जिल्हा अध्यक्ष रूपेश निम्सरकार, चन्द्रपुर जिल्हा उपाध्यक्ष राकेश सोमानीचन्द्रपुर जिल्हा संपर्क प्रमुख सुजय वाघमारे,मूल,ब्रम्हपुरी,चिमूर,गोंडपिपरी,भद्रावती,राजुरा,पोंभुर्णा के पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

    ज्यादा से ज्यादा पत्रकारोने इस कार्यक्रम में सम्मलित होने का आवाहन संस्थापक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी,सचिव परमार सर,कोर कमेटी,एव वरिष्ठ पदधिकारियोने किया है।