महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव मो. कादर शेख के नेतृत्व मे चंद्रपूर शहर महानगरपालिका आयुक्त को दिया निवेदन।

38

✒️रोशन मदनकर(उप संपादक)मो:-8888628986

चंद्रपूर(दि.10फेब्रुवारी):- महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव मो. कादर शेख के नेतृत्व में भानपेठ वार्ड के बगड़ खिड़की क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए चंद्रपूर शहर महानगरपालिका आयुक्त को निवेदन सौंफ दिया.

निवेदन मे भानापेट वार्ड के बगड़ खिड़की क्षेत्र में नाली (जल निकासी) बहुत खराब स्थिति में है। पिछले कुछ वर्षों से कोई भी नाले का निरीक्षण और रखरखाव करने नहीं आया है। महानगरपालिका और नगरसेवकों की लापरवाही के कारण बगड़ खिडकी क्षेत्र के नूरी चौक, निवासी अजीम शेख, माजिद शेख, जाकिर शेख, जावेद शेख, जहांगीर बेग और नजीर शेख के घरों के सामने की नाली पूरी तरह से टूट गयी है। नाली से गंधा पानी फैलता है। परिणामस्वरूप, क्षेत्र के निवासियों को कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। बगड़ ख़िड़की क्षेत्र के नागरिकों का विनम्र अनुरोध है। कि, माहानगरपलिका द्वारा नाली तत्काल बनायी जाए।

चन्द्रपुर शहर में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। नागरिकों को पानी के लिए बहुत कष्ट उठाना पड़ता है। नल कनेक्शन बहुत कम है, खासकर बगड़ खिड़की क्षेत्र में महानगरपलिका द्वारा स्थापित हैंडपंप (बोरिंग) टूटा हुआ बंद अवस्था मे है। आपसे अनुरोध है, कि जल्द से जल्द दोषपूर्ण हैंड पंप (बोरिंग) की मरम्मत की जाए।

बगड़ खिड़की क्षेत्र में बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट प्रदान की जानी चाहिए। घनी आबादी वाला बगड़ ख़िड़की क्षेत्र शहर के केंद्र में है। इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी ने चोरी, अवैध व्यापार को जन्म दिया है। गुंडे इलाके में घूमते हुए दिखाई देते हैं। आपसे अनुरोध है कि इलाके में अवैध व्यापार और असामाजिक तत्वों का डर है। रात होते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। इसलिए, असामाजिक तत्व इस क्षेत्र में अंधेरे का लाभ उठा रहे हैं। इलाके में लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल फैल गया है। क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं, कि इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए और जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट प्रदान करें। मांगे की हैं.

महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव, मो. कादर शेख के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के विधानसभा सचिव मोनू रामटेके, प्रकाश देशभट्टर, अजीम शेख, जावेद शेख, माजिद शेख, सलमान पठान, शाकिर शेख, गौरव आमटे, प्रतीक दूबे प्रतिनिधिमंडल द्वारा महानगरपलिका आयुक्त को निवेदन दिया गया।