दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया का पश्चिम बंगाल मे एक दिवसीय शिबीर संपन्न

61

✒️हुगली(पुरोगामी न्युज नेटवर्क)

हुगली(दि.16ऑक्टोबर):- दि बुध्दिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा, हुगली जिला, पश्चिम बंगाल राज्य शाखा आयोजित जिला कार्यकारिणी गठन और एक दिवसीय कार्यकर्ता शिबीर बडे उत्साह के साथ संपन्न कीया |

इस अवसर पर प्रमुख अतिथी, मार्गदर्शक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी आद. जगदीशजी गवई और विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय सचिव, एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी आद. बसंत पराड गुरूजी उपस्थित हुये थे |

यह कार्यक्रम हुगली जिला के रविंद्र नगर में डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर सभागार में संपन्न हुआ | आद. श्रीकांतजी राम, राज्य शाखा अध्यक्ष, इनकी अध्यक्षता में संपन्न हुआ, और सुत्रसंचालन महामंत्री आयु. बच्चालालजी राम ने कीया |
इस शिविर के अंत में हुगली जिला शाखा कार्यकारिणी का चयन कीया गया और जिला कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों के निम्न नाम घोषित कीये गये, उपस्थित सभी सदस्यों ने‌ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत कीया गया।


हुगली जिला कार्यकारिणी निम्न प्रकार की है।अध्यक्ष:आद.के.एल. दास, (रिटायर्ड जनरल मैनेजर); महामंत्री आयु. बासुदेब बेपारी, कोषाध्यक्ष आयु ब्रीज नन्दन, आयु बिजोय कुमार दास, उपाध्यक्ष (प्रचार-पर्यटन विभाग), आयु. कालिदास बारुरी, आयु सबुज मिस्री, ऑडिटर, आयु अशोक बिश्वास, कमिटी सदस्य इस प्रकार उपरोक्त सात नामों की घोषणा कर के बाकी सभी रिक्त पदों का चयन तथा घोषणा करने का अधिकार मुख्य पदाधिकारीयों को दिया तथा राज्य शाखा के सलाह से भरने का अधिकार
दिया |