मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश अहिरवार बनाये गये

32

✒️मूलचन्द मेधोनिया(पत्रकार भोपाल)मो:-8878054839
_______________________
भोपाल(दि.10जानेवारी):- मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस संगठन के प्रदेश सचिव के पद पर जिला पन्ना के गन्नौर विधानसभा अनुसूचित जाति सुरक्षित क्षेत्र के जनप्रिय नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री तातूराम अहिरवार जी के पुत्र व वर्तमान में ग्राम पंचायत झरकुआ के सरपंच पद पर प्रचंड बहुमतों से जितने वाले ओमप्रकाश अहिरवार की सामाजिक रुचि एवं सक्रियता को देखते हुए मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव कांग्रेसाध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी एवं श्री राहुल गांधी जी की भावना एवं विचारधारा को फैलाने हेतु श्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश गुर्जर जी ने ओमप्रकाश अहिरवार जी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त प्रदान की है।

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुर्जर ने नए नियुक्ति कांग्रेस किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री रामशरण राणा जी, श्री महेश नंदमेहर प्रदेश प्रवक्ता मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, और कमल प्रताप सिंह राजपूत प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की गरिमामयी उपस्थित में मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में श्री ओमप्रकाश अहिरवार जी की नियुक्ति की गई। किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें यह नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।