अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग अशोकनगर के जिलाध्यक्ष बने श्री महोबिया

35

✒️मूलचन्द मेधोनिया(पत्रकार भोपाल)मो:-8878054839

अशोकनगर(दि.12ऑक्टोबर):-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष , कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति आयोग सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप अहिरवार द्वारा अशोकनगर जिले में चंदेरी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि नथन सिंह महोबिया(अहिरवार) को अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महोबिया की जिलाध्यक्ष के पद रूप में नियुक्ति भोपाल कांग्रेस कार्यालय में स्वयं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप अहिरवार द्वारा मिठाई खिलाकर एवं नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला सचिव दीपेंद्र जाटव भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पर नियुक्ति होने पर नथन सिंह महोबिया ने राज्यमंत्री दर्जा प्रदीप अहिरवार सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। महोबिया के जिलाध्यक्ष बनने पर चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह रघुवंशी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुखभान सिंह यादव, जिला कांग्रेस सहित उनके ईष्ट मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।