राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती का 12 फेब्रुवरी से महाराष्ट्र दौरा कार्यक्रम

70

✒️नागपूर(पुरोगामी न्यूज नेटवर्क)

नागपुर(दि.12फेब्रुवारी):-प्रथक विदर्भ राज्य निर्माण एवं संपूर्ण भारत देश में संवैधानिक भारत राष्ट्र निर्माण आंदोलन के अन्तर्गत राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती दिनांक 12/02/2024 को नागपुर रवि भवन में प्रातः 11 बजे से कई संगठनों के पदाधिकारियों नेताओं से मुलाकातें करेंगे।पश्चात शाम को रामटेक लोकसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रत्याशी पूर्व फौजी अधिकारी गोवर्धन कुम्हारे द्वारा आयोजित जनसभा की अध्यक्षता करेंगे। रात्रि में बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री बेले जी की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में सामिल होकर रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।

दिनांक 13/02/2824 को प्रातः अमरावती लोकसभा क्षेत्र और वर्धा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ ईश्वरदान आशियां ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नाग बौद्ध ,राष्ट्रीय महासचिव प्राध्यापक एड रमेश पिशे राष्ट्रीय प्रवक्ता प्राध्यापक जावेद पासा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रमुख डॉ ममता मून मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के केंद्रीय सचिव क्रांति कुमार साव,केंद्रीय सलाहकार संजय रामटेके, संगठन विभाग के केंद्रीय सचिव सुनील बौद्ध ,नागपुर के संयोजक एवं अखिल भारतीय रिपब्लिकन पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय बोरकर ,विदर्भ प्रदेश सचिव प्रेम हितेश मुंदाफले ने प्रस्तावित विदर्भ राज्य के सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं से अपील है कि विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने अपना सक्रिय योगदान करने का परिचय देवें।